मंगलम’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

मंगलम’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को ‘मंगलम’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था झण्डी चौड़ के तत्वावधान में मालिनी भाबर जोन का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता के संयोजक उमेश रावत ने घोषित किया।जिसमें प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर पवनी भट्ट हिमालयन विद्या निकेतन मिलन चौक, द्वितीय स्थान पर श्रेयांश नेगी, ब्राइट कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी नीबूचौड़, समृद्धि देवरानी होली फेथ स्कूल नंदपुर, चिराग पाण्डे श्री पृथ्वी विद्या मन्दिर झण्डी चौड़, शालोम जॉइन हिल व्यू स्कूल शिवपुर ने संयुक्त रूप से रहे। तृतीय स्थान पर नारायण पब्लिक स्कूल शिव की छात्रा मेघा रही।
जूनियर वर्ग में होली फेथ स्कूल नंदपुर की छात्रा पूनम रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान हिमालयन विद्या निकेतन मिलन चोक की छात्रा सृष्टि मैठाणी, ब्राइट कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी निम्बूचौड़ के छात्र अंश कोटला , नारायण पब्लिक स्कूल शिवपुर के छात्र अंशु संयुक्त रूप से रहे। तृतीय स्थान पर जॉइन हिल व्यू स्कूल शिवपुर की छात्रा राधिका नेगी रही।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर ब्राइट कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी निम्बूचौड़ की छात्रा कंचन जखमोला रही।द्वितीय स्थान पर श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झण्डी चौड़ के छात्र शुभम रावत रहे। तृतीय स्थान पर होली फेथ स्कूल नन्दपुर की छात्रा अंजलि रावत रही।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में रोहित चौधरी, पवनदेव, विकास बिष्ट, सुजीत रावत आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *