‘मंगलम’ संस्था ने किए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

‘मंगलम’ संस्था ने किए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। ‘मंगलम’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था झण्डी चौड़ के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के भाबर जोन का परिणाम संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत ने घोषित किया ।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई ।जिसमे लगभग 700 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें की सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झण्डी चौड़ की छात्रा कु तनु रही,द्वितीय स्थान पर बाल शिक्षा निकेतन काशीरामपुर की छात्रा तुबा रही, तृतीय स्थान पर वी.वी.एम.हाई स्कूल लालपुर की छात्रा स्तुति चौधरी रही।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल लालपानी की छात्रा प्रेरणा रावत रही, द्वितीय स्थान पर टी.सी.जी.पब्लिक स्कूल गोविंद नगर की छात्रा सृष्टि नेगी,व हिमालयन विद्या निकेतन मिलनचौक के छात्र ऋतिक जदली ,वी.वी.एम.हाई स्कूल की छात्रा अंशिका ने संयुक्त रूप से रहे।तृतीय स्थान पर जॉइन हिल व्यू स्कूल शिवपुर के छात्र विजय नेगी व श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झण्डी चौड़ के छात्र राजवीर रावत संयुक रूप में रहे।
प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर हिमालयन विद्या निकेतन मिलनचौक की छात्रा पवनी भट्ट रहे।द्वितीय स्थान पर श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झण्डी चौड़ के छात्र जोबन, जॉइन हिल व्यू स्कूल शिवपुर की छात्रा आराध्या रावत संयुक्त रूप से रहे। तृतीय स्थान पर वी.वी.एम.हाई स्कूल लालपुर की छात्रा आराधना पाठक व बाल शिक्षा निकेतन काशीरामपुर के छात्र ईशांत जुगरान संयुक्त रूप से रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में रोहित चौधरी ,पवन देव, विकास बिष्ट, सुरजीत रावत,मानसी मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *