मुख्यमंत्री धामी ने होम स्टे में किया रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री धामी ने होम स्टे में किया रात्रि विश्राम

एनसीपी न्यूज़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर (से.नि.) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होम स्टे स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। होम स्टे से लोगों को उत्तराखण्ड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार लगातार होम स्टे को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , विधायक श्री राजकुमार पौरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *