नगर कांग्रेस ने इन्दिरा व पटेल को किया याद

नगर कांग्रेस ने इन्दिरा व पटेल को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों ने  स्व0 इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस पर एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री, भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्व0 इंदिरा को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के 90हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर बंगलादेश का निर्माण कराया, बैंको का राष्ट्रीयकरण, पिर्वी पर्स की समाप्ति, हरित क्रांति, गरीबीउन्मूलन आदि राष्ट्रोत्थान के कार्य कर देश को मजबूती प्रदान की।
सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के संघर्ष में अभूतपूर्व योगदान दिया वहीं आज़ादी के बाद एकता- अखण्डता के प्रतीक सभी रियासतों को भारत मे विलय कराया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत के अलावा सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *