नौकरों/किरायदारों का सत्यापन ना कराने पर 24 मकान मालिकों का 2.4 लाख रुo का कटा चालान

नौकरों/किरायदारों का सत्यापन ना कराने पर 24 मकान मालिकों का 2.4 लाख रुo का कटा चालान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। इस सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली कोटद्वार,थाना सतपुली व थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा अपने अने थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो/मजदूरों/रेडी/ठेली वालो के भौतिक सत्यापन किये गये। पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराने की अपील करने के बावजूद भी जिन मकान मालिकों द्वारा अभी तक सत्यापन नहीं कराया गया है उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा ऐसे 24 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत प्रति मकान मालिक के विरुद्ध 10-10 हजार (कुल 2,40,000-/) का चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।

अपीलः- पौड़ी पुलिस द्वारा मकान मालिकों, प्रतिष्ठानों, होटल एवं ढाबा संचालको से आग्रह किया कि वह अपने-अपने किरायेदारों, नौकरों का शत प्रतिशत सत्यापन अवश्य करायें। बिना सत्यापन कराये किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा किराये पर न दे। पुलिस द्वारा इसी प्रकार से सत्यापन की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों, ढावा, होटल संचालकों के विरुद्व आवश्यक चालानी कार्यवाही की जायेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *