‘NO USE OF PLASTIC’ विषय पर हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

‘NO USE OF PLASTIC’ विषय पर हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा नवयुग पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता (NO USE OF PLASTIC)का आयोजन किया गया। जिसमें 3rd क्लास के बच्चो से लेकर 8th तक के बच्चो ने हिस्सा लिया। क्लब पीआरओ हुकम सिंह नेगी जी द्वारा बच्चो को प्लास्टिक के नुकसान और उसे इस्तेमाल न करने की बात कही गई।

क्लब सचिव रोहित बत्ता ने बताया कि प्लास्टिक ने हमारे पर्यावरण को खोखला कर दिया है और यह काफी ज्यादा मात्रा में उत्पादित की जाने लगी है जिससे लोगों के स्वास्थ्य में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। क्लब के प्रॉजेक्ट चैयरमैन प्रशान्त रस्तोगी ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से क्लब द्वारा बच्चो में प्लास्टिक इस्तेमाल न करने कि जागरूकता पैदा की गई और आने वाले समय में एक जागरुकता रैली निकालने की भी बात कही। क्लब की ओर से सचिव रोहित बत्ता,  हुकम सिंह नेगी, प्रशान्त रस्तोगी,  मनीष लूथरा आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *