NSUI पदाधिकारियों का हुआ कांग्रेस कार्यालय में स्वागत

NSUI पदाधिकारियों का हुआ कांग्रेस कार्यालय में स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व द्वारा कोटद्वार के नौजवान राजा आर्य (प्रदेश महामंत्री NSUI ) को महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव एवं 2027 विधान सभा चुनावों युवाओं की भूमिका के मध्यनजर NSUI हरिद्वार जिला प्रभारी बनाया गया है, साथ ही सौरभ पांडेय (उत्तराखंड प्रदेश सचिव NSUI ) को रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।
आज जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार पहुंचने पर उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों प्रभारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, और बखूबी दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मो स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्य प्र.) बलबीर सिंह रावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यालय प्र.) गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष ) शुवेग जोशी (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यूथ कां) प्रदीप नेगी (जिला सचिव) मनदीप सिंह (पूर्व महा. बि. कोटद्वार अध्यक्ष प्रत्याशी NSUI ) विनोद नेगी (जिला महामंत्री ) आशीष, हिमांशु, हैदर आदि उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *