पनियाली डिपो के डिपो अधिकारी बने प्रकाश चंद्र हेमदान

पनियाली डिपो के डिपो अधिकारी बने प्रकाश चंद्र हेमदान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वन निगम के पनियाली डिपो में आज सोमवार को नए डिपो अधिकारी व उपलॉगिंग अधिकारी प्रकाश चंद्र हेमदान ने कार्यभार ग्रहण किया। एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने बताया कि इससे पहले वह चिड़ियापुर प्रथम डिपो में उपलॉगिंग अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। बताया कि उन्होंने निगम में सेवा की शुरुआत 1982 से स्केलर के पद से की थी। अपनी प्राथमिकता में उन्होंने बताया कि वह कर्मचारियों को साथ लेकर डिपो को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। डिपो में कम कर्मचारियों की कमी को उन्होंने चुनौती बताया। बताया कि वर्तमान में केवल 9 कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि डिपो में 15 पद स्वीकृत हैं। कहा कि डिपो के सफल संचालन के लिये बचे हुए पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां की जानी चाहिये।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *