ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद की ए.एच.टीयू टीम को ऑपरेशन मुक्ति अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में ए.एच.टीयू टीम द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्कूल नंबर- 06 में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, गुड टच-बैड टच एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के रोकथाम के विषय में विस्तृत जानकारी देकर आपातकालीन नम्बर डायल-112, बाल हेल्प लाईन नम्बर-1098 आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।

कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्कूल नंबर- 06 जहाँ पर जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पूर्व में दाखिला कराये गये छात्र-छात्रायें जो कि पढ़ाई के प्रति विशेष रूचि ले रहे हैं इसको लेकर अध्यापकों द्वारा उन छात्र-छात्राओं का पौड़ी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत दाखिला कराये जाने की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *