ऑपरेशन स्माइल टीम ने सात माह से गायब युवती को किया परिजनों के सुपुर्द

ऑपरेशन स्माइल टीम ने सात माह से गायब युवती को किया परिजनों के सुपुर्द

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 5.08.2024 को चौकी प्रभारी पाबौ उ0नि0 नवीन पुरोहित को उनके चौकी क्षेत्र में एक मानसिक रुप से कमजोर महिला मिली जिससे पूछताछ करने का प्रयास किया गया लेकिन महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने से उसके बारे में जानकारी प्राप्त न हो सकी, जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल ऑपरेशन स्माइल यूनिट को महिला के बारे में बताया गया। इस सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा महिला को सकुशल रेस्क्यू कर देखरेख व चिकित्सीय उपचार हेतु तीन माह पूर्व करुणाधाम आश्रम कोटद्वारा में दाखिल किया गया। कुछ समय बाद जब महिला की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ तो महिला से पूछताछ कर उसका नाम पता पूछा गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा महिला के घर पर परिजनों से महिला की कुशलाता के बारे में सूचित कर तुरंत एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार आने के लिए कहा गया। जहां पर दिनांक 20.11.2024 को गुमशुदा युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम व पौड़ी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *