पशुओं को निराश्रित छोड़ने वाले 10 पशु स्वामियों के कटे चालान

पशुओं को निराश्रित छोड़ने वाले 10 पशु स्वामियों के कटे चालान

एनसीपी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में बाजारों/सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने एवं इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें घटित होने तथा आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को पशुओं को बाजारों/सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में पशुओं को सड़कों में आवारा छोड़ने पर कोतवाली श्रीनगर ने 05, थाना देवप्रयाग ने 01, थाना सतपुली ने 03 एवं थाना थलीसैण ने 01, कुल 10 पशु स्वामियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2015 के तहत एक-एक हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस द्वारा पशुओं को बाजारों/सड़कों में आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *