पत्थरों की अवैध खनन कर रही टैक्टर ट्रोली सीज

पत्थरों की अवैध खनन कर रही टैक्टर ट्रोली सीज

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज ने मालन नदी पर पत्थरों की अवैध खनन कर रहे टैक्टर ट्रोली के खिलाफ कार्यवाई करते हुए उसे सीज कर कोटद्वार रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया है।

रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि रात  को 11 बजे के लगभग जब वह और उनके कर्मचारी गस्त कर रहे थे तो उन्हें मालन नदी में एक टैक्टर अवैध तरीके से खनन करते हुए मिला, ड्राइवर को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह रुकने की बजाय बहस करने लगा। विभागीय कर्मचारियों की सख्ती के बाद उसे पकड़ लिया गया। विभाग द्वारा उचित धाराओं में टैक्टर स्वामी के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने अवैध खननकारियों को चेताया कि वह अवैध खनन को रोकें अन्यथा किसी को भी बक्शा नही जाएगा। जांच दल में रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के अलावा डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, फोरेस्टर याकूब अली, फारेस्ट गार्ड महेंद्र सिंह टम्टा, फ़ॉरेस्ट गार्ड राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *