पौड़ी पुलिस ‘अकेला रैण वाला बुजुर्गों का घौर जै जै कि पुछणी च कुशलछेम’

पौड़ी पुलिस ‘अकेला रैण वाला बुजुर्गों का घौर जै जै कि पुछणी च कुशलछेम’

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में आज दिनाँक 20.10.2023 को जनपद की धुमाकोट पुलिस ने एकल बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया गया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उनके साथ कोई अनहोनी की घटना कारित न कर सकें और बुजुर्गों भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *