पौड़ी पुलिस ने आर्मी जवानों को दी साईबर अपराधों से बचाव की जानकारी

पौड़ी पुलिस ने आर्मी जवानों को दी साईबर अपराधों से बचाव की जानकारी

एनसीपी न्यूज़। लैन्सडाउन।वर्तमान समय में साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। साईबर अपराधी *बैक अधिकारी,* बिजली का बिल भुगतान करने, *ऑनलाईन जॉब ऑफर,* परिचित बनकर, *मोबाईल टॉवर लगाने, इंश्योरेन्स कम्पनी* आदि के नाम पर *साईबर अपराध* करते हैं। जिस कारण कभी-कभी *आमजन के साथ-साथ आर्मी जवान भी साईबर ठगी का शिकार* हो रहे हैं।

जिसके दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्वेता चौबे* द्वारा जनपद की साईबर सेल को जनपद के *आर्मी छावनियों में जाकर जवानों एवं उनके परिजनों को जागरूक* करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद की साईबर सेल एवं प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन  हरिओम राज चौहान द्वारा *लैन्सडाउन छावनी में जाकर आर्मी जवानों एवं उनके परिजनों को पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जागरूक* करते हुये अन्जान व्हट्अप व *फेसबुक विडियो कॉल को रिसीव न करने,* किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करने, *अन्जान लिंक व ऑनलाइन जॉब्स ऑफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना* करने, अन्जान QR Code स्कैन ना करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की *ठगी होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर तथा NCRP पोर्टल व उत्तराखण्ड पुलिस एप* के माध्यम से शिकायत दर्ज करने सम्बन्धी जानकारी दी गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *