पौड़ी पुलिस रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभावों व महिला सम्बन्धी अपराधों के विषय में करेगी जागरूक

पौड़ी पुलिस रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभावों व महिला सम्बन्धी अपराधों के विषय में करेगी जागरूक

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी से समन्वय स्थापित* कर दर्शकों को साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, नशे के दुष्प्रभावों के विषय में नाटक, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यानों आदि के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं एवं युवतियों का उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने हेतु कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को प्रेरित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस दें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *