पौड़ी डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

पौड़ी डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थिति ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी मॉनिटर, गौदाम के तालों, अग्निशमन यंत्रों व पुलिस गार्द कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ईवीएम गौदाम के अन्तिम कार्याे को शीघ्र पूरा करते हुए स्थानान्तरण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान गौदाम के सभी सुरक्षा ताले जॉच पड़ताल में सही पाये गये।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने ईवीएम गौदाम के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि गौदाम में जो भी कार्य अन्तिम रुप से किये जाने है उन्हे प्राथमिकता से पूरा करते हुए गौदाम को निर्वाचन विभाग को स्थानान्तरित करना सुनिश्चित करे। गौदाम के बाहर रखी बालू की खाली बाल्टियों को देख जिलाधिकारी ने इसे बालू से भरवाने के निर्देश दिये है। इसके अलावा उन्होने सीसीटीवी मॉनीटर, गौदाम के तालों का भी अवलोकन किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *