पौड़ी जनपद की सभी पोलिंग पार्टियां हुयी अपने गंतव्यों को रवाना

पौड़ी जनपद की सभी पोलिंग पार्टियां हुयी अपने गंतव्यों को रवाना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजपत्रित व जोनल अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा में लगे कार्मिकों को ब्रीफ करते हुए सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में आज दिनांक 22.01.2025 को कोटद्वार की कुल 108 पोलिंग पार्टियों को अपर पुलिस अधीक्षक कोद्वार चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में, पौड़ी की कुल 20 पोलिंग पार्टियों को क्षेत्राधिकारी सदर  अनुज कुमार,श्रीनगर की कुल 43 पोलिंग पार्टियों को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर  तुषार बोरा, सतपुली की 04 पोलिंग पार्टियों को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार  निहारिका सेमवाल,थलीसैंण की 04 पोलिंग पार्टियों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी  राजेन्द्र सिंह खाती, लक्ष्मणझूला की 04 पोलिंग पार्टियों को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला एवं देवप्रयाग की 04 पोलिंग पार्टियों को थानाध्यक्ष देवप्रयाग के पर्यवेक्षण में भली भांति ब्रीफ कर रवाना किया गया है। सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर ड्यूटी करने व राज्य चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *