पौड़ी जिले के दो पटवारी हुये निलंबित

पौड़ी जिले के दो पटवारी हुये निलंबित

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सुरेंद्र सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक चौबटटाखाल् और सुरेंद्र प्रसाद चमोली, राजस्व निरीक्षक लैंसडाउन दोनों लोगों को उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरुद्ध दाखिला खारिज करने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त प्रकरण की जांच के लिए उप जिलाधिकारी कोटद्वार को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने उक्त कार्मिकों में से सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन तथा सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण संबद्ध किया गया है। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *