फायर टीम कोटद्वार ने सिखाये अग्नि सुरक्षा के गुर

फायर टीम कोटद्वार ने सिखाये अग्नि सुरक्षा के गुर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा फायर सर्विस पौड़ी को स्कूल,कॉलेजों, इंडस्ट्री, अस्पताल आदि में जाकर बच्चों व कर्मचारियों को अग्नि से बचाव एंव फायर सम्बन्धी उपकरणों की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार श्री रमेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम द्वारा गुरु राम राय नर्सिंग कॉलेज पदमपुर कोटद्वार में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें कृत्रिम आग लगाकर मॉक ड्रिल माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। कॉलेज में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, सिक्योरिटी गार्ड व समस्त अध्यापको को आपातकाल की स्थिति में बचाव के गुर सिखाये गये साथ ही साथ अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं अग्नि से बचाव के सम्बधं में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मॉक ड्रिल/प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकाल की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाकर जान माल की सुरक्षा प्रदान करना है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *