फर्जी चेक सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे 3 वारण्टियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी चेक सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे 3 वारण्टियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 106/2021, धारा-138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी फारूख अहमद पुत्र मौ0 अफाक, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल व माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 550/2024, धारा-138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी मोहित अग्रवाल पुत्र स्व0 जितेन्द्र अग्रवाल, निवासी काशीरामपुर तल्ला, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 580/2024, धारा- 336/427, भादवि से सम्बन्धित वारण्टी रियास अहमद पुत्र जलील अहमद, निवसी गड़ीघाट, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीमः-
1. पुलिस टीम उप निरीक्षक  किशन दत्त शर्मा
2. कांस्टेबल 53 गौरव यादव
3. होमगार्ड कमलेश

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *