फोनिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

फोनिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

एनसीपी न्यूज़।देहरादून| बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गहरा शोक व्यक्त किया है| विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया जी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा| वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *