पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार । अखिल भारतीय कांग्रेस AICC के द्वारा  साँगठनिक जिला कोटद्वार ( पौडी गढ़वाल ) की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटवाल ( पूर्व ब्लाक प्रमुख नैनीडांडा एवम पूर्व प्रदेश महामंत्री ) को मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस जनो ने उनके गाड़ीघाट वार्ड नं0- 04 आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट करते हुए बुके भेंट कर उनका अभिनन्दन करते हुए बधाई दी।
दूसरी ओर पूर्व कैबनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने निज आवास पर पहुंची जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटवाल को बुके भेंट के स्वागत करते सफल जिलाध्यक्ष होने का आशीर्वाद दिया।
साथ ही कोटद्वार ( पौडी गढ़वाल ) की ही श्रीमती गीता नेगी ( पूर्व ब्लाक प्रमुख, बर्तमान पार्षद, पूर्व जिलाध्यक्ष ) एवम श्रीमती नीलम रावत ( एडवोकेट / पूर्व जिला प्रवक्ता ) को प्रदेश महिला कांग्रेस में महामंत्री पद पर नियुक्त किये जाने पर बधाई संदेश दिया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, बलबीर सिंह रावत ( स्टेट मीडिया कोर्डि. ) ( अमित राज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ) सुनील दत्त सेमवाल ( प्रदेश प्रवक्ता ब्यापार प्रकोष्ठ ) अनिल चौधरी, राजा आर्य आदि से मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *