प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते खानपुर (हरिद्वार) जैंसी घटना और कबीना मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के आपत्तिजनक बीडीओ वायरल होने और उनके एवं भाजपा समर्थकों के उत्तराखण्डियों एवं मातृ शक्ति को गाली गलौज देने के विरोध में महामहिम राज्यपाल को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन के एक बिन्दु में कहा गया कि प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के चलते खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और बर्तमान विधायक उमेश कुमार द्वारा खुलेआम गोलीबारी, गालीगलोज करने की घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है।
दूसरे बिंदु में कहा गया कि ऋषिकेश विधायक एवं काबिना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के वायरल बीडीओ में वे अपने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दंगे फसाद के लिए उकसा रहे हैं साथ ही उनके और बीजेपी समर्थक एक रैली में उत्तराखंड के लोगों और मातृ शक्ति अभद्र गाली गलौज कर रहे हैं, जो कि सामाजिक विद्वेष फैलाने की साजिश हिस्सा है।
महामहिम राज्यपाल महोदय से निवेदन किया गया है कि हरिद्वार जेसी घटना पर रोक लगाने, मा0 मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल एवं उत्तराखंड के लोगों को गालीगलोज करने वालों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश प्रदेश सरकार को देने की कृपा करें।
ज्ञापन देने वालों में बलबीर सिंह रावत, श्रीमती रंजना रावत, बीना नेगी, विमलेश नेगी, सुमित्रा नेगी, भारत सिंह नेगी, दलीप सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, देवेन्द्र कुमार नैथन, अमित राज सिंह, महाबीर सिंह नेगी, प्रेम सिंह पयाल, नवनिर्वाचित पार्षद- विपिन डोबरियाल एवं नईम अहमद, बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, कमल सिंह रावत, राजन चार्ल्स, विनोद नेगी, भीमेंद्र पवांर, नरेंद्र नेगी, राजा आर्य, पवन नेगी, विजय नेगी, चंद्रदीप बिष्ट आदि कांग्रेसी सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *