प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर हो सकती है चर्चा। 

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर हो सकती है चर्चा। 

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम पांच बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में आगामी 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

मार्च महीने में प्रदेश सरकार विधानसभा में लेखानुदान लाई थी। अब सरकार को जारी वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाना है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।

लेखानुदान में सरकार ने 62 हजार 46 करोड़ रुपये से अधिक के बजटीय अनुमान में से 21 हजार 116 करोड़ से अधिक की धनराशि चार महीने के लिए स्वीकृत की थी। बजट प्रस्ताव के अलावा विधानसभा में पेश होने से पहले कैबिनेट में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *