प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसायटी ने किया शाइन महिला सम्मेलन का आयोजन

प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसायटी ने किया शाइन महिला सम्मेलन का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसायटी द्वारा पटेल मार्ग कोटदार स्थित एक वेडिंग हॉल में शाइन महिला सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति किया  गया।  सम्मेलन में 350 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 

बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार से समाजसेवी  एडवोकेट रीमा  शाहीन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते महिलाओं के अधिकार एवम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू के गयी पुलिस ऐप , गोरा शक्ति ऐप से अवगत कराया।

बतौर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ऐंजलीन सिंह ने महिलाओं को स्वस्थ संबंधी जानकारी दी, जी. आर. पी. कोटद्वार में तैनात आरक्षी रजनी नोटियाल ने पुलिस विभाग में उनके अनुभवों से अवगत कराया एवम महिलाओं की शिक्षा पर ज़ोर दिया, संस्था की सचिव डेज़ी शमूएल ने उपस्थित महिलाओं को उनके जीवन के मूल्यों से अवगत कराया एवम संस्था द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत किया।संचालन संस्था की कोऑर्डिनेटर शालिनी सिंह ने किया।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमित शमूएल, सचिव डेज़ी शमूएल, प्रबंधक अवनीश अग्निहोत्री, प्रभारी अमृत, राखी देवी, नीलम नेगी,संजय कुमार, सुशील चार्ल्स, तमन्ना, इशरत, जोनाथन आदि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *