प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया में हुआ गौरा शक्ति एप कार्यशाला का आयोजन

प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया में हुआ गौरा शक्ति एप कार्यशाला का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द होप सोसाइटी के कार्यालय में सोमवार को संस्था से जुड़ी महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप की जानकारी हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कोटद्वार कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दीपा मल ने कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं व युवतियों के मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड करवाया। उपस्थित महिलाओं ने एप को डाउनलोड कर इसकी सराहना की कहा कि इससे वह अपने को और भी सुरक्षित महसूस करेंगी। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमित समुएल, सह निदेशक अवनिश, शालिनी सिंह, अमृत समुएल, रोहित पवार आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *