प्रोजेक्ट हेल्प ने किया महिलाओं को सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित

प्रोजेक्ट हेल्प ने किया महिलाओं को सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक डेजी सैमुअल ने महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया एवं महिलाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर जानकारी दी।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । संस्था द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता कॉक फाइट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ -चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के  अध्यक्ष अमित  सैमुअल समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह ने किया। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *