पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने किया नीलकंठ मेला क्षेत्र का दौरा

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने किया नीलकंठ मेला क्षेत्र का दौरा

एनसीपी न्यूज़। आज दिनांक 14.07.2023 को  पुलिस महानिरीक्षक महोदय गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ के दौरान मेला क्षेत्र के गरूड़चट्टी एवं विभिन्न स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी प्वांईटों पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से कांवडियों के मन्दिर दर्शन व जलाभिषेक हेतु चल रही भीड़ व यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये कल दिनांक 15.07.2023 को आने वाली शिवरात्रि के दौरान भीड़ बढ़ने पर सभी को तैयारी की हालत में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही महोदय द्वारा पौड़ी पुलिस की अब तक की व्यवस्थाओं के लिये बधाई व हौंसला अफजाई की गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *