राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के दुरुपयोग को तुरंत रोकने की मांग की है।

तहसील परिसर में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए, वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का विपक्षियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

कहा कि जिस मामले को ईडी द्वारा 2015 में ही तथ्यहीन मानकर खारिज कर दिया गया था उसको केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर झूठे मामले बनाकर विपक्षियों को फसाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। कहा कि पिछले चार दिनों से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है।

कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्ण आस्था रखती है, इसलिए राष्ट्रपति को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार को इन संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद करने के साथ-साथ झूठे मुकदमों को वापस लेने के लिए भी निर्देशित करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय रावत, महेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, रोशन सिंह रावत, सुदर्शन सिंह रावत, रजनीश  उप्पल, आशुतोष वर्मा, जितेंद्र भाटिया, प्रमोद रावत, आरिफ अल्वी मनीष चौहान, आशुतोष वर्मा, विनोद अग्रवाल मनीष चातुरी आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *