राजस्थान के नन्हें कांवड़िये को मिलने पर परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

राजस्थान के नन्हें कांवड़िये को मिलने पर परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

एनसीपी न्यूज़। मंगलवार को समय 15:40 बजे पर चौकी जानकीपुल को सूचना प्राप्त हुई कि काँवड़ मेले हेतु नागौर राजस्थान से आये एक नन्हें कांवड़िया नाम मनीष पुत्र हनुमान सिंह अपने परिवार से बिछुड़ गया है।

उक्त सूचना पर पौड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मेला कंट्रोल रूम व अन्य खोया पाया केंद्रों पर यह सूचना प्रसारित की गई। अथक प्रयासों के उपरान्त उक्त बच्चे को ढूंढकर, खोया पाया केंद्र जानकीपुल में सकुशल उनके परिवार जनों के सुपुर्द किया गया। समय पर मिली सहायता के लिए परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *