राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सूरज प्रकाश

राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सूरज प्रकाश

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के अनुमोदन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण (पूर्व विधायक) के द्वारा नियुक्त सांगठनिक जनपद कोटद्वार के जिलाअध्यक्ष ‘सूरज प्रकाश’ (ध्रुवपुर) कोटद्वार का जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश के विषय में कहा पूर्व में श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे सूरजप्रकाश ने पार्टी संघठन के लिए बूथ स्तर से शीर्ष स्तर तक पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे हैं, इसीलिए  सूरज प्रकाश की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, दिलीप सिंह रावत (उपाध्यक्ष) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) चंद्रमोहन असवाल, यशवंत सिंह बिष्ट, नरेंद्र प्रधान, हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता) प्रदीप नेगी, अमित नेगी, जाविद, कृपाल सिंह, चंद्रमोहन रावत, विनोद नेगी (पूर्व BDC) प्रीतम सिंह, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *