राज्य में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

राज्य में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस (पीसीसी) के निर्देश पर जिला संगठनों कार्यालयों के माध्यम से प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के खुलासे को लेकर कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रंजना रावत की अगुआई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर हरिद्वार भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा के द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म कराने तक की घटना ने देवभूमि को शर्मशार कर दिया है। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अधिसंख्य में भाजपा नेताओं की संलग्नक सूची में लंबी फेहरिस्त है।

दूसरी ओर यमकेश्वर क्षेत्र के दौरे पर गए जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने प्रेस को संबोधित वीडियो बयान में कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा के नेताओं के कुकृत्यों का खुलासा कर भाजपा सरकार ओर उनके नेताओं के खिलाफ एक आंदोलनात्मक कार्यक्रम के शुरुआत की है।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, नसीम अहमद, गोपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी चौहान , विनोद प्रधान (जिला उपाध्यक्ष) प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ) देवेंद्र कुमार नैथन (जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ) पार्षद- विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, श्रीधर प्रसाद बेदवाल एवं नाजमीन, मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प स प्रकोष्ठ ) देवेंद्र सिंह नेगी (सं.म.न.कांग) गोकुल सिंह नेगी (संगठन महामंत्री जिला कांग्रेस) राजन चार्ल्स, श्रीमती ज्योति (जिला सचिव ) प्रदीप सिंह, प्रदीप नेगी, जावेद (जिला प्रभारी सोशल मीडिया) मनोज नेगी, मनोज बिष्ट, पवन, दीवान नेगी, शाहनवाज, मो. सकील, त्रिभुवन चौधरी आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *