रेडियो गढवाणी सम्मान समारोह में क्रैडल पब्लिक स्कूल के बैंड समूह ने उपस्थित जन-समूह को किया मंत्र-मुग्ध

रेडियो गढवाणी सम्मान समारोह में क्रैडल पब्लिक स्कूल के बैंड समूह ने उपस्थित जन-समूह को किया मंत्र-मुग्ध

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी जनपद में रेडियो गढ़वाणी FM 90.8 रेडियो स्टेशन के दो वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को मालवीय उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रैडल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की धुनों से मुख्य अतिथियों के स्वागत से की। विद्यार्थियों की मनमोहक धुनों ने उपस्थित जन-समूह को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संयोजकों द्वारा कार्यक्रम में विद्यालय का बैंड भेजने के लिये विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती रेणुका गोंसाई का आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद रेडियो स्टेशन के संस्थापक ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेत्रहीन दिव्यांग गायिका अंजलि अनुरागी थीं।

कार्यक्रम मे छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच दिया गया साथ ही सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह पद्मभूषण एवम पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, पद्मश्री अनुप शाह, पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री डॉ यशवंत सिंह की गरिमामई उपस्तिथि में हुआ।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को नागरिक सम्मान, उत्कृष्ट समाज सेवियों को जागृति सम्मान, नई उभरती प्रतिभाओं को गढ़वाणी सम्मान, आगंतुकों और सहयोगियों को प्रशस्ति सम्मान दिया गया। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *