ऋतु भूषण खण्डूड़ी बनी विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

ऋतु भूषण खण्डूड़ी बनी विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार की विधायक ऋतु भूषण खण्डूड़ी को उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंची ऋतु भूषण खंडूरी इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रहीं। महिलाओं का भाजपा के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए भाजपा ने जहां एक महिला को कैबिनेट मंत्री बनाया तो वही ऋतु भूषण खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। कोटद्वार विधानसभा में दीदी के नाम से लोकप्रिय ऋतु खंडूरी अब विधानसभा में भी अपनी लोकप्रिय कार्यशैली के चलते शायद किसी और नाम से भी जानी जाएं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *