रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने ऋषि ऐरन, 4 डाॅक्टर व 2 सी•ए• भी हुए सम्मानित

रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने ऋषि ऐरन, 4 डाॅक्टर व 2 सी•ए• भी हुए सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2025-2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे ऋषि ऐरन अध्यक्ष व विजय कुमार सचिव बनाये गये । नई कार्यकारिणी ने 1 जुलाई 2025 को अपना कार्यकाल ग्रहण किया । इस अवसर पर 4 डाॅक्टर व 2 सी•ए• को सम्मानित किया गया ।

जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि वर्ष 2025 – 2026 की नई कार्यकारिणी मे अध्यक्ष ऋषि ऐरन, उपाध्यक्ष डी पी सिंह सचिव विजय कुमार, उपसचिव बीना रावत ,कोषाध्यक्ष धनेशअग्रवाल, सार्जेंट आर्म्स राजेश गुप्ता , निदेशक क्लब सर्विस अमित अग्रवाल, वोकेशनल सर्विस संजीव अग्रवाल ,सामुदायिक सर्विस सचिन गोयल, युथ सर्विस अनिल भोला , रोटरी फाउंडेशन सर्विस कमल गुप्ता व अनुराग अग्रवाल, वाटर कर्न्सवेशन सर्विस कुलदीप अग्रवाल, पब्लिक ईमेज सर्विस गोपाल बंसल, क्लब काउंसलर वाई पी गिलरा व अनीत चावला ,क्लब ट्रेनर शरतचन्दगुप्ता, मेम्बरचिप डवलपमेंट सर्विस मनीष अग्रवाल व डिजीज प्रिवेंशन एण्ड ट्रीटमेंट सर्विस डाॅ• विजय मैठानी बनाये गये । वर्ष 2025-2026 के लिये मण्डल 3100 की मण्डलाध्यक्ष सी ए नितिन अग्रवाल होगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ऋषि ऐरन व सचिव विजय कुमार ने क्लब के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब का स्वर्ण जयन्ती वर्ष है । इस वर्ष विशेष रूप से स्कूलो मे कम्प्यूटर, वाटर कूलर, सैनिटरी नैपकिन मशीने देना, स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा सम्बंधित कार्य करके समाज मे स्थायी परिवर्तन लाने का तथा समाज मे ठोस कार्य करते हुए रोटरी के उद्देश्यो को जनमानस मे उतारने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ।
इस अवसर पर डाॅ• एन पी पोखरियाल,डाॅ•वी सी काला, डाॅ जे सी ध्यानी, डाॅ•विजय मैठानी, सी• ए• अवधेश कुमार अग्रवाल व सी•ए• रूचिन सिंघल को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्तिपत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल ,वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, विपिन बक्शी, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल भोला, डी पी सिंह, प्रतिभा गुप्ता , राजेश गुप्ता ,डाॅ•एन पी पोखरियाल ,डाॅ• विजय मैठानी इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *