रोटरी क्लब के कुलदीप बने अध्यक्ष तो प्रतिभा बनी सचिव

रोटरी क्लब के कुलदीप बने अध्यक्ष तो प्रतिभा बनी सचिव

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2023-2024 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे कुलदीप अग्रवाल अध्यक्ष व श्रीमती प्रतिभा गुप्ता सचिव बनाये गये । नई कार्यकारिणी ने 1 जुलाई 2023 को अपना कार्यकाल ग्रहण किया । जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि 2023 – 2024 की नई कार्यकारिणी मे अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, उपसचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, सार्जेंट आर्म्स विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, निदेशक क्लब सर्विस अमित अग्रवाल, वोकेशनल सर्विस धनेश अग्रवाल,सामुदायिक सर्विस अनीत चावला, युथ सर्विस अनुराग अग्रवाल, रोटरी फाउंडेशन सर्विस विपिन बक्शी, वाटर कर्न्सवेशन संजीव अग्रवाल, पब्लिक ईमेज गोपाल बंसल, क्लब काउंसलर वाई पी गिलरा, क्लब ट्रेनर शरत चन्द गुप्ता बनाये गये । वर्ष 2023-2024 के लिये मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष अशोक गुप्ता होगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल व सचिव प्रतिभा गुप्ता ने क्लब के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज मे ठोस कार्य करते हुए रोटरी के उद्देश्यो को जनमानस मे उतारने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *