रोटरी क्लब के तत्वावधान में 23 जुलाई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रोटरी क्लब के तत्वावधान में 23 जुलाई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आगामी दिनांक 23 जुलाई 2023 रविवार को किया जायेगा । क्लब के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने एक विज्ञप्ति मे बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2023 वार रविवार को स्थान रोटरी कॉम्प्लेक्स नजीबाबाद रोड कोटद्वार मे समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सको के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा ,जिसमे हड्डी, कैंसर रोग, पेट एवं लीवर रोग, श्वसन सम्बन्धी रोग, जनरल फिजिशियन व बाल रोग सम्बन्धित बीमारियो की जांच की जायेगी । शिविर मे रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व इसीजी (केवल डॉक्टर परामर्श पर) की जांच की जाएगी । नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण जनता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंहुच कर उक्त शिविर का लाभ उठाये । 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *