रोटरी क्लब ने 4 दिव्यांगो को बाँटी व्हील चेयर

रोटरी क्लब ने 4 दिव्यांगो को बाँटी व्हील चेयर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे चार दिव्यांग बच्चो को व्हील चियर वितरित की गई । नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगो की सेवा करने से आत्म सन्तुष्टि मिलती है । उन्होंने कहा कि दिव्यांगो की सेवा के लिए रोटरी क्लब हमेशा अग्रणी रहता है । इस अवसर पर चार दिव्यांग बच्चो को व्हील चेयर वितरित की गयी । इन व्हील चेयर वितरण मे अनीत चावला, गुरूबचनसिंह ,कुलदीप अग्रवाल,अमित अग्रवाल ने सहयोग किया । इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल अनीत चावला,गुरूबचनसिंह, वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर , अशोक अग्रवाल, गोपाल बसंल ,ऋषि ऐरन,धनेश अग्रवाल,विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर,अमित अग्रवाल, गोपाल बंसल आदि मौजूद थे। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *