रोटरी क्लब ने इन्ट्रेक्ट क्लब के माध्यम से दी विद्यार्थियों को फर्स्ट एड एवं सी पी आर की जानकारी

रोटरी क्लब ने इन्ट्रेक्ट क्लब के माध्यम से दी विद्यार्थियों को फर्स्ट एड एवं सी पी आर की जानकारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब के तत्वावधान मे इन्ट्रेक्ट क्लब रितेश शर्मा सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज जानकीनगर के छात्र-छात्राओ को फर्स्ट एड एवं सी पी आर के सम्बन्ध मे जानकारी देने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
विघालय परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया ।इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चो को स्वास्थ्य सम्बन्धित बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
मैठानी मेडिकल सेंटर के फार्मासिस्ट अब्दुल हलीम ने हृदय रोग के मरीजो को प्राथमिक उपचार देने तरीके के बारे मे जानकारी दी । उन्होने कहा कि आजकल हृदय रोग के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है । सी पी आर एक प्राथमिक उपचार है इससे हम कई हृदय रोग के मरीज की जान बचा सकते है ।उन्होने बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रूक जाती है तब सी पी आर दिया जाता है ।उन्होने इस अवसर पर प्रयोगात्मक रूप से सी पी आर के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी । इस कार्य मे सेन्टर की नर्से रेखा रावत व सलोनी ने भी सहयोग किया ।
कार्यशाला के संयोजक सचिन गोयल थे ।
इस अवसर पर सचिव विजय कुमार, विपिन बख्शी , विजय कुमार माहेश्वरी , संयोजक सचिन गोयल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, संयोजक सचिन गोयल, विपिन बख्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बसंल, रोहित बलोदी इत्यादी सदस्य उपस्थित थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *