रोटरी क्लब ने कश्मीर के आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैण्डल मार्च

रोटरी क्लब ने कश्मीर के आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैण्डल मार्च

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा *कश्मीर के पहलगाम* में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं *निर्दोष नागरिकों* की हत्या पर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गयी तथा इस घटना की निन्दा की गयी। इनके शोक मे मालवीय उद्यान से झण्डाचौक तक कैंडल मार्च निकाला गया । मृतको की आत्मा शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा शोक संतप्त परिवारजनो को इस दारूण दुख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी ।

इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने कहा कि हम इस कायरतापूर्ण घटना की निन्दा करते है तथा केन्द्र सरकार सेअनुरोध करते है कि आतंकवादियो को कठोर से कठोर सजा दी जाए।

इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुबचन सिंह, सचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, कमल गुप्ता , वाई पी गिलरा, गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण, विपिन बख्शी, नरेन्द्र गोयल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, अमित अग्रवाल, ऋषि ऐरन, कुलदीप अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, सीमा उपाध्याय, कविता ऐरन इत्यादि उपस्थित थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *