रोटरी क्लब ने किया बर्डवाचिंग व सीडबॉल कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब ने किया बर्डवाचिंग व सीडबॉल कार्यक्रम का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के द्वारा बर्डवाचिंग व सीडबॉल जंगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रातः 6:30 बजे से. कोटद्वार पुलिंदा रोड पर चौथे किलोमीटर से प्रारंभ किया गया, लगभग आधे किमी ऊपर की ओर उसके पश्चात लगभग 2 किमी कोटद्वार की ओर के क्षेत्र में पक्षी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम संयोजक धीरजधर बछवान ने बताया कि पक्षी अवलोकन में पैराडाइज फ्लाइसेचर,वाइट क्रिस्टेड लाफिंग थ्रस,कोयल,रेड वेंटेड, रेड ह्विस्कर्ड और हिमालयन बुलबुल, लेसर व ग्रेटर फ्लेमबैक वुडपैकर,जंगल आउल, वाइट आई,इंडियन पीफौल, रेड जंगल फाउल,जंगल बबलर, पाईड हार्नबिल, स्पौटेड डब सहित अन्य कई पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। जामुन के सीट बाल तैयार किए गए थे जिनको के उचित स्थानों पर कर बीज वितरण कार्यक्रम किया
उन्होने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र पक्षी के लिए सर्वोच्च उपयुक्त क्षेत्रों में से है। जिसमें लगभग कोटद्वार रामणी 12,दुगड्डा ऐता चरेख 32,रामणी पुलिंदा से बल्ली कांडाई मथाणा 14, दुगड्ड कोटद्वार से दुगड्डा 15, कोटद्वार से स्नेह पाखरौ 24, कोटद्वार से पुराना हरिद्वार रोड गूलरझाला 15 बहुत बड़ा सार्वजनिक मार्ग क्षेत्र पक्षी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।और पक्षी अवलोकन का अलग-अलग प्रकार शुष्क साल वन,मिश्रित वन, बांस वन खुली झाड़िय, आद्र नदी आदि विविध वास-स्थल क्षेत्र है, स्थानीय पक्षी प्रेमियों द्वारा,यहां के मुख्य आकर्षणों में,पेराडाइज फ्लाई कैचर, लोंग टेल ब्रॉड बिल, ग्रेट हॉर्नबिल, नौरंग या पिट्टा, इंडियन ग्रीन पिजन, सहित कई अन्य पक्षी प्रजातियां है, जो यहां के बर्डवाचिंग क आकर्षक बनाती हैं।
क्लब अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब का यह प्रयास रहेगा कि इस माह के भांति हर माह बर्डवाचिंग टूर कराया जायेगा।स्थानीय, देश विदेश के पक्षी प्रेमियों का ध्यान कोटद्वार के बर्डवाचिंग की ओर आकर्षित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल,संयोजक धीरजधर बछवान, मनीष अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निशीथ माहेश्वरी,दीपक भाटिया, गोपाल बंसल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे । 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *