रोटरी क्लब ने कुष्ठ आश्रम पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

रोटरी क्लब ने कुष्ठ आश्रम पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे विगत 13 अगस्त 2023 को खो नदी मे आयी बाढ़ से प्रभावित कुष्ठ आश्रम मे रहने वाले आपदा पीड़ित परिवारो को उनकी जरूरत के अनुसार सामान वितरित किया गया तथा उनके लिए टीन शेड बनाकर दिया गया । । रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला स्थित कुष्ठ आश्रम कोटद्वार मे उक्त क्षेत्र के आपदा ग्रसित परिवारो को उनके जरूरत के मुताबिक राशन,कुकर,बर्तन, कम्बल, गद्दे,फोल्डिंग बैड इत्यादि सामान बांटा गया । उन्होंने बताया कि वहाँ रहने वाले लोगो के लिए टीन शेड बनाकर दिया गया । उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरत के मुताबिक क्लब की ओर से सामान बांटा जायेगा ।कार्यक्रम के संयोजक सचिन गोयल थे । । इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल , सचिव प्रतिभा गुप्ता ,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल ,विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, विपिन बक्शी, वाई पी गिलरा,अनीत चावला, गोपाल बंसल , धनेश अग्रवाल, अनिल भोला, अनुराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे । 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *