रोटरी क्लब ने लगायी सेनेटरी नेपकीन पैड वेडिंग मशीन

रोटरी क्लब ने लगायी सेनेटरी नेपकीन पैड वेडिंग मशीन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे रोटरी मण्डल 3100 के सहयोग से आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार में सेनेटरी नपकीन पैड वेडिंग मशीन लगायी गयी ।
विघालय परिसर मे उक्त मशीन का शुभारंभ विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी ने किया । इस अवसर उन्होने कहा कि इस मशीन के लगने से बालिकाओ को बहुत सुविधा मिलेगी ।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा महिलाओ के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए कार्य करता है । इसी उद्देश्य से उक्त मशीन लगायी गयी ।
इस अवसर अनीत चावला , वाई पी गिलरा ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, वाई पी गिलरा, अनीत चावला, अनिल कुमार भोला, गोपाल बसंल ,श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , श्रीमती ऊषा अग्रवाल ,हेमा अग्रवाल, इत्यादि सदस्य व अध्यापिकाऐ उपस्थित थी ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *