रोटरी क्लब ने मनाया डाॅक्टर्स व सीए डे

रोटरी क्लब ने मनाया डाॅक्टर्स व सीए डे

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे डाॅक्टर्स डे व सीए डे मनाया गया जिसमे 2 डॉक्टर व एक सी ए को सम्मानित किया गया तथा रोटरी इन्टरनेशनल डे समारोह पूर्वक मनाया गया।
माई च्वाइस मे आयोजित उक्त समारोह का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष गुरूवचन सिंह ने किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि डॉक्टर व सी ए समाज के मुख्य स्तम्भ होते है । वे समाज की मुख्य भूमिका निभाते हुए स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते है ।
क्लब ट्रेनर वाई गिलरा ने रोटरी इन्टरनेशनल के बारे मे विस्तार से बताया । विपिन बक्शी ने सदस्यता वृद्धि पर जोर दिया।
इस अवसर पर डाॅ○विजय मैठानी, डाॅ○एन पी पोखरियाल, अवधेश अग्रवाल,कमल गुप्ता, अनीत चावला, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, अनिल भोला ने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर डाॅ○विजय कुमार मैठानी, डाॅ एन पोखरियाल व सी ए अवधेश अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए शोल उड़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
समारोह का संचालन सचिव डी पी सिंह ने किया ।
 इस अवसर पर अध्यक्ष  गुरूवचन सिंह ,सचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, कुलदीप अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता , अमित  अग्रवाल, अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, गोपाल बंसल,वाई पी गिलरा,  संजीव अग्रवाल,  अशोक अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर ,विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर ,कमल गुप्ता, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, डाॅ○विजय कुमार मैठानी, डाॅ एन पी पोखरियाल, अवधेश अग्रवाल,बीना रावत, दीपक भाटिया, अनुराग अग्रवाल, नरेश अग्रवाल,धनेश अग्रवाल , धीरजधर बछवान, दिनेश चन्द्र ,दिनेश रस्तोगी, राजपाल आनन्द, ऋषि ऐरन, मनीष अग्रवाल,नरेंद्र गोयल ,
इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

             

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *