रोटरी क्लब ने पर्यावरण व स्वास्थ्य विषयों पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

रोटरी क्लब ने पर्यावरण व स्वास्थ्य विषयों पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे पर्यावरण व स्वास्थ्य सम्बन्धित विषयो पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
माई चॉइस रेस्टोरेंट कोटद्वार में आयोजित उक्त विचार गोष्टी का शुभारंभ अध्यक्ष रोO गुरूबचन सिंह ने किया। विचार गोष्ठी मे डॉ एन पी पोखरियाल जी ने स्वास्थ्य सम्बन्धित विचार रखे उन्होंने रोटरी के माध्यम से जन सेवा करते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर देते हुए स्वस्थ जीवन शैली जीने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
रो O विजय माहेश्वरी जी सीनियर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें योगा को अपने जीवन शैली में रखे। उन्हें भी सम्मानित किया है।
इसी अवसर पर रो O अशोक अग्रवाल जी ने पर्यावरण के विषय में बताया कि हमें पेड़ पौधों को कटने से बचाना चाहिए जिससे प्रकृति तथा स्वच्छ पर्यावरण रखा जा सके। उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का संचालन सचिव डी पी सिंह ने किया ।
इस अवसर अध्यक्ष गुरूबचन सिंह, सचिव रोO डी पी सिंह रो O अमित अग्रवाल, अनिल कुमार भोला , अनित चावला, अशोक अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, कुलदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, एन पी पोखरियाल, प्रतिभा गुप्ता, ऋषि ऐरन ,संजीव अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, शरत चंद्र गुप्ता, विजय माहेश्वरी सीनियर, विजय माहेश्वरी जूनियर,  गोपाल बंसल उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *