रोटरी क्लब ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर लगाए वाहनो पर रिफ्लेक्टर

रोटरी क्लब ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर लगाए वाहनो पर रिफ्लेक्टर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे यातायात पुलिस विभाग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह
अभियान के अन्तर्गत सर्दियो के मौसम मे कोहरे व कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए वाहनो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये ।

तिलवाढ़ाग पुल पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन व यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर ने किया ।इस अवसर अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रिफ्लेक्टर टेप अन्धेरे व कोहरे व रात मे दूर से ही वाहन की जानकारी को स्पष्ट करता है ।
यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर ने आमजन व वाहन चालको को रिफ्लेक्टर टेप के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि रिफ्लेक्टर टेप लगाने से पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते है तथा दुर्घटना होने से बचाव होता है ।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यो व पुलिस कर्मियो ने वाहन चालको को अपने वाहनो पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाने , नियन्त्रित गति रखने ,फाॅग लाइट का सही उपयोग करने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यो व पुलिस कर्मियो द्वारा वाहनो मे रिफ्लेक्टर टेप लगाये गए।
कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक सन्दीप तोमर, रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह , कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, गोपाल बसंल, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,बीना रावत ,अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,नरेन्द्र गोयल,अमित अग्रवाल इत्यादि रोटरी सदस्य , पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *