रोटरी क्लब सदस्यों ने गोवंश को खिलाया हरा चारा, गुड़ व चोकर

रोटरी क्लब सदस्यों ने गोवंश को खिलाया हरा चारा, गुड़ व चोकर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे गोवंश को हरा चारा, गुड़ चोकर,आदि खिलाया गया । गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज मे गोसेवा बहुत बढ़ी समाज सेवा है गोवंस को चारा खिलाना पुण्य का कार्य है। गोपाल गौलोकधाम के जसपाल सिंह रावत ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे गोवंश को हरा चारा ,गुड़ ,चोकर आदि खिलाया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, , उपसचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , कमल गुप्ता, डॉ के एस नेगी,भुवनेश कुंज, गोपाल बंसल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *