रोटरी क्लब व यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 25 हैलमेट किए वितरित

रोटरी क्लब व यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 25 हैलमेट किए वितरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार व यातायात पुलिस कोटद्वार संयुक्त तत्वावधान मे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 25 हैलमेट वितरित किए गए ।
तीलू रोतेली चौक मे आयोजित उक्त अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे मे जनता को जानकारी देते हुए कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक को हैलमेट पहनकर चलना चाहिए। यह आपके जीवन को बचाने मे सहायक होता है ।
अध्यक्ष  कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि सभी जनता को यातायात के नियमो का पालन करना चाहिए । उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाता है । इस अवसर पर वाई पी गिलरा,अनीत चावला, शरत चन्द्र गुप्ता, यातायात निरीक्षक जानकी पंवार व विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर 25 बिना हैलमेट पहने दोपहिया वाहन चालको के चालन काटे गए तथा उनको क्लब की ओर से हैलमेट वितरित किए गए ।
कार्यक्रम के संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय थे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रतिभा गुप्ता ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष  कुलदीप अग्रवाल, ,सचिव प्रतिभा गुप्ता  उपसचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल,कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, अमित  अग्रवाल, अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, गोपाल बंसल,वाई पी गिलरा, गुरबचन सिंह, संजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर ,सन्देश अग्रवाल,विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर ,यातायात निरीक्षक जानकी पंवार, एस आई के डी शर्मा,एस आई सीपीयू कैलाश पूरी, चरण पंवार, रोहित सैनी व पवन दीप इत्यादि सदस्य उपस्थित थे । 

               

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *