संस्कृत भारती द्वारा आयोजित आवासीय – प्रबोधन वर्ग: में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

संस्कृत भारती द्वारा आयोजित आवासीय – प्रबोधन वर्ग: में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने संस्कृत भाषा की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि देश की संस्कृति को बचाये रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान है। संस्कृत हमारे जीवन शैली का हिस्सा है जिसे हमें सीखना होगा। आधुनिक युग में अंग्रेजी का प्रचलन जोरों पर है हमें विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत भाषा को भी प्रयोग में लाना होगा । सुबह की प्रार्थना, विद्यालय में संस्कृत में बात करना इत्यादि से हम अपने विद्यालयों में संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने बताया संस्कृत को एक विषय ना लेकर अपितु उसके माध्यम से अपने संस्कार सीखने की जरूरत है ।ऋतु खण्डूडी भूषण ने वर्ग में आए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर क्षेत्र संपर्क प्रमुख प्रेमचंद शास्त्री  , जिला संघ चालक  विष्णु  , वर्ग अधिकारी  गब्बर सिंह , प्रांत संगठन मंत्री गौरव शास्त्री , प्रांत मंत्री गिरीश  , नगर कार्रवाह प्रशांत, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती  आदि लोग उपस्थित रहे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *