सरकारी कार्य में बाधा व अभद्रता मामले में 2 और अभियुक्त गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा व अभद्रता मामले में 2 और अभियुक्त गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में कोटद्वार पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

थाना कोटद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 262/25, धारा 132, 191(2), 191(3), 190, 109, 351(2), 352, 3/5 बी.एन.एस. व धारा 3 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत कविता आदि कुल 22 नामजद तथा 10–15 अज्ञात पुरुष/महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है।

पूर्व में इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 10 महिला एवं 04 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में थाना कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन और सुरागरसी के उपरांत उक्त अभियोग में संलिप्त 2 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 24.10.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण:*
1. रोहित (उम्र-28 वर्ष) पुत्र धर्मवीर, निवासी–देवरापुर तल्ला, कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. रूद्राक्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी–तल्ला मोटाढांक, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक  शशि भूषण जोशी
2. उप निरीक्षक  विनोद चपराणा
3. अपर उप निरीक्षक  हरीश पुरोहित
4. आरक्षी  जमशेद
5. आरक्षी  मुकेश

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *